Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में दो सड़क हादसे: महिला व मासूम समेत तीन की मौत, डंपरों पर रोक की मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला, एक मासूम और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बेलगाम डंपरों और भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पहला हादसा सुबह घाड़क्षेत्र के मानु बास गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय परीक्षित बाइक से जा रहा था, तभी मिट्टी भरकर आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया। परीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खनन कार्य में लगे डंपर बेकाबू होकर चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी पेपर लीक प्रकरण में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

दूसरा हादसा शाम को भगवानपुर में हाईवे पर मस्जिद कट के पास हुआ। एक बाइक पर सवार गजाला पत्नी अहमद और छह वर्षीय अबूबकर कंटेनर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अहमद को चोटें आईं लेकिन वह ट्रक से दूर गिरने की वजह से बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्लफ्रेंड से करवा रहा था जिस्मफरोशी, हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर के चालक को हिरासत में ले लिया है। एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई, वह लोडर श्रेणी का है और नियमों के अनुसार केवल पांच सवारी की अनुमति होती है। मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement