Connect with us

उत्तराखण्ड

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी में पुस्तकालय भवन की नींव रखी गई, यूजेवीएन लिमिटेड और पिटकुल ने सीएसआर फंड से दी सहायता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी, पिथौरागढ़ में यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत स्वीकृत धनराशि से पुस्तकालय भवन की नींव रखी गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई, जो कनालीछीना और डीडीहाट का प्रभार देख रहे हैं, ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नींव का पत्थर रखा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यूजेवीएन लिमिटेड ने पुस्तकालय भवन के निर्माण के लिए लगभग 25 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ठेकेदार द्वारा पिछले कुछ दिनों से नींव खोदने का कार्य किया जा रहा था। इसके साथ ही पिटकुल (पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) ने सीएसआर फंड के तहत दस कंप्यूटर, एक प्रिंटर और एक इन्वर्टर के लिए लगभग पांच लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में लड़कियों के आसपास टैडी बियर मास्क पहनकर रील बनाने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

पंडित प्रकाश उप्रेती ने मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के साथ भूमि पूजन और नींव रखने की विधि को पूर्ण कराया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह के साथ शिक्षक धीरज सिंह खड़ायत, हरीश सिंह बोरा, मनोज कुमार आर्या, महेंद्र प्रसाद आर्या, मधुसूदन भट्ट, शंकर सिंह भाटिया, डॉ. होशियार सिंह बोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्री बालकदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रयासों से इस सीएसआर फंड की स्वीकृति मिली है। ट्रस्ट अब भी पुस्तकालय भवन के फर्नीचर, डिजिटल बोर्ड और अन्य आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए प्रयासरत है। कॉलेज प्रशासन की कोशिश है कि पुस्तकालय भवन के निर्माण के बाद इंटर कॉलेज परिसर में एक आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना की जाए। इस पुस्तकालय में किताबों के अलावा कंप्यूटर लैब, डिजिटल बोर्ड और अन्य तकनीकी उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश 2024 पर मुहर

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी की कंप्यूटर लैब में पहले ही सभी कंप्यूटर स्थापित किए जा चुके हैं। अब पुस्तकालय भवन के निर्माण के साथ विद्यालय को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विद्यालय परिवार, अभिभावक, स्थानीय लोग और श्री बालकदेव फाउंडेशन निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement