Connect with us

उत्तराखण्ड

समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर दिसंबर तक नियुक्तियां होंगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं
देहरादून। प्रदेश में समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत ब्लाक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के 955 पदों पर अगले माह दिसंबर तक आउटसोर्स से नियुक्तियां हो जाएंगी। आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
प्रदेश में समग्र शिक्षा के राज्य व जिला स्तरीय परियोजना कार्यालयों में पिछले लंबे समय से बीआरपी और सीआरपी की तैनाती नहीं हो पाई है। इन 955 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाना है। प्रदेश में यह व्यवस्था पहली बार क्रियान्वित की जा रही है। इससे पहले प्राथमिक शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर इन पदों पर तैनात किया जाता रहा है। शिक्षकों के इन पदों पर तैनाती से विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने आउटसोर्स से इन पदों को भरने का निर्णय लिया।
कुल पदों में से 10 प्रतिशत पद पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को मौका दिया जा रहा है। सरकार बीआरपी और सीआरपी की भर्ती के लिए मानक तय कर चुकी है। इसके बाद अब आउटसोर्स एजेंसी का चयन किया जाना है। आउटसोर्स एजेंसी के चयन को विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। माना जा रहा है कि एजेंसी का चयन शीघ्र हो जाएगा। इसके बाद एजेंसी के माध्यम से बीआरपी और सीआरपी के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement