Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल टॉपर बने जतिन जोशी, देखिए हाइस्कूल और इंटर के टॉपरों की सूची

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के होनहार छात्र जतिन जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 99.20% अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप स्थान हासिल किया है। हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा के छात्र जतिन ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया। जतिन की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता गर्वित हैं, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले सभी विद्यालयों को 10 अप्रैल को बंद रखने का आदेश बाद में किया निरस्त

जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच को दिया। खास बात यह है कि उनकी बड़ी बहन ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर 25वां स्थान प्राप्त किया, जिससे परिवार की इस उपलब्धि को और गौरवपूर्ण बना दिया। विद्यालय प्रशासन, गुरुजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों भाई-बहन को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जतिन की यह सफलता उत्तराखंड के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग: 16 अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

Select Language

Advertisement