Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल को होगा घोषित, रिकॉर्ड समय में पूरी हुई प्रक्रिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी करने जा रहा है। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती परिणाम घोषित करेंगे। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे।

इस साल कुल 2,23,387 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 1,13,688 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और 1,09,699 ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं। इसके बाद 29 मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चार अप्रैल तक पूरा कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज, अब इन पर नजर

बोर्ड की ओर से बताया गया कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक अपनाई गई है। पहली बार ओएमआर शीट के स्थान पर डेटा पंचिंग की प्रक्रिया का उपयोग किया गया, जिससे रिजल्ट तैयार करने में काफी तेजी आई। रामनगर स्थित मुख्यालय में मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल किया गया, जिससे त्रुटियों की संभावना भी कम हुई।

बोर्ड सचिव सिमल्टी ने बताया कि इस बार 25 मिश्रित मूल्यांकन केंद्र, हाईस्कूल के तीन एकल केंद्र और इंटर के एक एकल केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य समय से पहले और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नवमी पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, कर्मचारियों ने जताया आभार

पिछले वर्षों में जहां जून या जुलाई तक बोर्ड रिजल्ट का इंतजार करना पड़ता था, वहीं इस बार बोर्ड ने न केवल समयबद्ध कार्य किया, बल्कि रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। साथ ही बोर्ड द्वारा सुधार परीक्षा (द्वितीय) का रिजल्ट भी इसी के साथ जारी किया जाएगा।

यह तेजी और पारदर्शिता छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है, जिससे उन्हें आगे की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement