Connect with us

उत्तराखण्ड

मई के आखिरी हफ्ते आएगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। 80 फीसदी से ज्यादा कॉपियों की जांच कर अंक तय किए जा चुके हैं। रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है। अपर निदेशक-माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया में काफी ऐहतियात बरती जा रही है। प्रक्रिया 29 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद रिजल्ट बनाना शुरू होगा।इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में 2.59 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए। इनमें से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एक लाख 32 हजार 115 और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement