Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में वह एसपी विजिलेंस के पद पर तैनात थीं। रचिता जुयाल ने इस्तीफे की वजह निजी कारणों को बताया है। इससे पहले वे राज्यपाल की एडीसी भी रह चुकी हैं। उनके इस्तीफे के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है।