Connect with us

राजनीति

बैरिकेडिंग तोड़कर राजभवन कूच करते कांग्रेसियों पर वाटर कैनन से वार, देखिए वीडियो..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भोपाल में कांग्रेसियों का जबरदस्त प्रदर्शन, कलमनाथ ने किया नेतृत्व

नई दिल्ली। भोपाल में सोमवार को कांग्रेस ने पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जवाहर चौक पर कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करन के बाद राजभवन का घेराव कूच करते हुए कांग्रेसियों को रोका गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ना पड़ा।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि विश्वास है कि अगर जिस निष्ठा से आपने कांग्रेस का झंडा 18 साल उठाया है, आप अपनी कमर कस लें तो कोई नहीं रोक सकता। यह कांग्रेस की नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य की बात है। मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, दुखी किसान, व्यापारी परेशान घूम रहे हैं। आपको अपना सिर नहीं झुकाना, छाती ठोंक कर कहिए कि 15 महीने की सरकार में हमने क्या-क्या किया। 15 महीनों में हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया।
कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति अपनाई है। इसके बाद से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में पड़ गई है। देश में बढ़ती महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप, मर्डर, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है। लिहाजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उक्त घेराव-विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रिसॉर्ट संचालक नितिन देव हत्याकांड की साजिश देहरादून जेल में रची गई थी

Select Language

Advertisement