Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास क्रैश, 5 यात्रियों की मौत की आशंका, देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री की ओर जा रहा एक प्राइवेट कम्पनी का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग घायल अवस्था में मिले हैं जबकि बाकी पांच यात्री लापता बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पांचों यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया में एसएसपी उधमसिंह नगर को धमकी और गाली देने वाला निकला नशेड़ी, अजमेर, बरेली और पंतनगर थाने में हैं चार केस दर्ज

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में है, जिससे राहत-बचाव कार्यों में चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन की QRT टीम, 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर रवाना कर दिया है।

गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत और खोजबीन के कार्य में जुटा है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बस, तीन की मौत, कई घायल

फिलहाल घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और लापता यात्रियों की तलाश जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement