Connect with us

उत्तराखण्ड

पर्वतीय जिलों में बदल सकता है मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 से 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, मैदानी जिलों में इसका खास असर नहीं दिखेगा। यहां चटक धूप खिलने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  6 माह की मासूम की हत्या में कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा

वर्तमान में राज्य के अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ सकती है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं सीएम धामी

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम के बदलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement