Report by : CWN Desk
Published at :
स्नातकोत्तर और व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में एडमिशन भी समर्थ पोर्टल के जरिए ही होंगे
देहरादून। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर और व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में एडमिशन भी समर्थ पोर्टल के जरिए ही होंगे। अब तक यह सुविधा केवल स्नातक स्तरीय कक्षाओं में ही थी।
शुक्रवार को उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने ऑनलाइन माध्यम से समर्थ पोर्टल को लांच किया।उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेवसुमन विवि, सोबन सिंह जीना विवि, से संबद्ध सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त कालेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से एडमिशन के लिए आवेदन किए जाएंगे। सभी विवि के कुलसचिवों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। मालूम हो कि अब तक समर्थ पेार्टल सुविधा केवल स्नातक स्तर के लिए लागू थी। इसमें 65 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।