Connect with us

राजनीति

युवा कांग्रेस ने महानगर कांग्रेस कार्यालय पर किया शरबत का वितरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर लगाई मोहब्बत की दुकान

हरिद्वार- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष होने पर युवा कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान लगाई। सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छबील लगाकर जनता को ठंडा शरबत और खाद्य पदार्थ वितरित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई थी उसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। हिमाचल और कर्नाटक में जनता यात्रा से जुड़ी और कांग्रेस की सरकार बनाई। जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है। अब जगह जगह मोहब्बत की दुकान खोली जाएंगी और भाईचारे का वातावरण बनाया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने की यात्रा है। बीजेपी देश को तोड़ रही और कांग्रेस जोड़ रही। राहुल गांधी की यात्रा को जनता ने पसंद किया। युवा नेता नितिन तेश्वर और महबूब आलम ने कहा कि बीजेपी ने नफरत की दुकान खोली है और कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोल रही। 2024 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जिला महासचिव डा. अनूप कुमार, एससी जिला उपाध्यक्ष शुभम बर्मन, जिला महासचिव शुभम जोशी, महबूब आलम, निखिल सौदायी, अमित कुमार बिट्टू, विकास शर्मा, आनंद शर्मा, नितिन यादव, आशीष शर्मा, विरेंद्र श्रमिक आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement