Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार में हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मारा, शव जंगल से मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। लैंसडॉन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद आज सोमवार को जंगल से मिला।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग राजेंद्र सिंह(75) 15 सितंबर को कोटद्वार रेंज में ग्रष्टनगंज के जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए निकले थे। उसी दिन से वे लापता थे। आज सुबह लोगों ने बुजुर्ग का शव जंगल में देखा। इसकी सूचना बन विभाग को दी गई। रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि बुजुर्ग को हाथी ने मारा है।

Select Language

Advertisement