Report by : CWN Desk
Published at :
गुलदार को कुत्ता तो दिखा, लेकिन शीशा बीच में आ गया और बच गई कुत्ते की जान, देखिए वीडियो

नैनीताल में घर मे घुसा गुलदार, गुलदार का एक गजर की सीढ़िया चढ़ते वीडियो वायरल

नैनीताल। नैनीताल में एक घर में घुसकर गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर दिया। कमरे का शीशा बन्द होने के कारण कुत्ते की जान बच गई। मोबाइल से बनाए वीडियो में गुलदार नजदीक से भागता नजर आया।
नैनीताल में मल्लीताल के बारहपत्थर क्षेत्र स्थित हांडी मांडी में कुमाऊं यूनिवर्सिटी में कार्यरत संपत्ति अधिकारी कुलदीप सिंह का घर है। कुलदीप ने एक कुत्ता पाल रखा है। उनके पड़ोसी ने भी एक कुत्ता पाला है। उनके मोहल्ले से लगे जंगल से अक्सर गुलदार निकलकर आ जाते हैं। आज सवेरे छह बजे दो गुलदार कुत्ते का शिकार करने उनके घर पहुँच गए। सी.सी.टी.वी.में गुलदार देख पड़ोस में रहने वाले रंगकर्मी मंजूर हुसैन के पुत्र साऊद हुसैन ने बाहर निकलकर वीडियो बनाया। एक गुलदार वहां से वापस निकल गया और दूसरा कुलदीप की सीडी चढ़कर कुत्ते की ताक पर बैठ गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद गुलदार कमरे में मौजूद कुलदीप के कुत्ते पर झपट गया। बीच में शीशा होने के चलते वो शीशे से टकरा गया और कुत्ते तक नहीं पहुँच सका। कुछ समय इंतजार करने के बाद वो वयस्क गुलदार जंगल की तरफ निकल गया। दूर से अपने घर की बालकनी से वीडियो बना रहे साऊद ने नजदीक से निकलते गुलदार का वीडियो भी बना लिया। गुलदार तेजी से जंगल में विलुप्त हो गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›