Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा का वैश्विक आकर्षण, 150 देशों से 31 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर दुनियाभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में स्थित केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए अब तक 28 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें सबसे खास बात यह है कि 150 से अधिक देशों से 31,581 अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं ने भी पंजीकरण कराया है।

पर्यटन विभाग के आंकड़े दर्शाते हैं कि विदेशों से सबसे अधिक श्रद्धालु अमेरिका (5864) से हैं। इसके बाद नेपाल (5728), ऑस्ट्रेलिया (1259), कनाडा (888), यूके (1559), मलेशिया, मॉरीशस (837), इंडोनेशिया (327) सहित अन्य देशों से भी तीर्थयात्री चारधाम की ओर रुख कर रहे हैं। इस प्रकार भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में चारधाम यात्रा के प्रति गहरी आस्था और आकर्षण देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारी नियमितीकरण: 8000 से अधिक कर्मियों को मिल सकती है पक्की नौकरी!

चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को हुई, और केवल 14 मई तक ही 7.18 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा की भारी मांग को देखते हुए ऑनलाइन स्लॉट्स तेजी से भर रहे हैं, जिससे हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर भीड़ बढ़ रही है। इन केंद्रों पर एक दिन में 18 हजार से अधिक पंजीकरण किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ हाइवे पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास भूस्खलन का दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

चारधाम के अनुसार पंजीकरण की संख्या इस प्रकार है:

  • केदारनाथ: 11,576
  • बदरीनाथ: 9,320
  • गंगोत्री: 5,542
  • यमुनोत्री: 4,869
  • हेमकुंड साहिब: 274

पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने जानकारी दी कि पूरी दुनिया से श्रद्धालु पंजीकरण कर रहे हैं, जो इस यात्रा के प्रति आस्था और आकर्षण का प्रमाण है। यह दर्शाता है कि चारधाम अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement