Connect with us

नैनीताल

राष्ट्रपति मुर्मू का नैनीताल दौरा: 3 और 4 नवंबर को शहर ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’, सुरक्षा घेरा सख्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 3 और 4 नवंबर के नैनीताल प्रवास के कारण शहर को ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, चेकिंग तेज, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।

नैनीताल। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी नैनीताल दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। राष्ट्रपति 3 और 4 नवंबर को नैनीताल प्रवास पर रहेंगी, जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर को ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया है। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से बुलाई गई फोर्स
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के अन्य जिलों से भी अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए जा रहे हैं। एसपी यातायात एवं अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान नैनीताल में किसी भी तरह की हवाई उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जानकारी दी कि पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया है, जिसके तहत 130 होटल और ढाबों की जांच की गई और 413 लोगों का सत्यापन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लघु व्यापार एकता एसोसिएशन ने गंगा घाटों पर चलाया सफाई अभियान


मूवमेंट के दौरान ‘जीरो जोन’ होगा पूरा रूट
हल्द्वानी में भी राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी सुरक्षा में सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है और 1 नवंबर से सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। कई जिलों के आईपीएस, आईएएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद रहेंगी। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के मूवमेंट के दौरान फ्लीट वाला पूरा क्षेत्र ‘जीरो जोन’ रहेगा, जिसका अर्थ है कि उस क्षेत्र में किसी भी सामान्य यातायात या आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। पुलिस सिपाही, सैकड़ों दरोगा, दर्जनों इंस्पेक्टर और कई सीओ सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेंगे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बस, टैक्सी स्टैंडों, होटल, धर्मशालाओं और ढाबों पर चेकिंग अभियान और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ का कार्य तेज कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement