उत्तर प्रदेश

सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दुल्हन बेहोश

शादी की खुशियां मातम में बदली, इंवर्टर की तार से लगा करंट

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दर्दनाक घटना हुई। सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं नई नवेली दुल्हन तो बेहोश हो गई। वहीं खबर मिलते ही दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।    
घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई। इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे। शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया। 
बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी