Report by : CWN Desk
Published at :
अंकिता भंडारी हत्याकांड: एक साल पूरा होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पदाधिकारी बोले, भाजपा सरकार बचा रही आरोपियों को, सरकार को सत्ता में रहने का नहीं हक

हरिद्वार– अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक वर्ष होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष शुभम बर्मन के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष शुभम बर्मन ने कहा कि प्रदेश सरकार आरोपियों को बचा रही है। एक वर्ष बीतने पर भी अभी तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलना बहुत शर्मनाक है। जिस सरकार में महिलाओं और बेटियो को न्याय नहीं मिल रहा उस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी सरकार महिलाओं और बेटियों का शोषण कर रही। पीड़ितों को न्याय देने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, व्यापार ठप है। बीजेपी सरकार घोटालों की सरकार है। अंकिता भंडारी के हत्यारों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले। जिला महासचिव डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि बीजेपी सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून का किसी को खौफ नहीं है जिसके कारण अपराध बढ़ रहा है। सरकार जनता की आवाज को दबाने का कार्य कर रही। जो भी सरकार के खिलाफ विरोध करता है उस पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। आगामी 2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर आशीष राजोर, मुकुल, बृजेश गंगोला, रोहित कुमार, अंकित कुमार, नितिन कुमार, मनीष कुमार, निखिल कुमार, विशेषराज, मोहित, सुनील सिंह आदि शामिल थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›