Report by : CWN Desk
Published at :
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ अभियान गीत जारी किया

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जारी हुआ गीत, एक बार फिर से मोदी सरकार वेबसाइट भी लॉन्च की
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले भारत मंडपम में हाल में हुए भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ अभियान गीत जारी किया गया। 24 क्षेत्रीय भाषाओं में यह गीत हैं। यह विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न समूहों और समाज के विभिन्न वर्गों के समावेशी विकास पर केंद्रित है, जैसा कि नरेन्द्र मोदी सरकार दावा करती है।
भाजपा अभियान के नारे ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनवरी 2024 में की थी, जहां देश भर के पार्टी नेताओं ने जाकर इस थीम के तहत दीवार पेंटिंग की थी। 360 डिग्री दृष्टिकोण का पालन करते हुए भाजपा ने इस शीर्षक गीत को जारी करके अभियान का डिजिटल चरण शुरू किया है। पार्टी ने एक बार फिर से मोदी सरकार वेबसाइट भी लॉन्च की है।
वहीं, पीएम ने हर बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट प्राप्त करने के प्रयास के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया तो लगे हाथ भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राष्ट्रीय अधिवेशन में इसके लिए पदाधिकारियों की संक्षिप्त पाठशाला भी लगा दी। रविवार को अधिवेशन के समापन के वक्त उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन की रणनीति समझाई। मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष का जोर इस पर भी है कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पैनेपन के साथ विपक्षी कारगुजारियों को भी उजागर करना है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›