Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :

नैनी (जागेश्वर)। ग्रामसभा बजेला स्थित हरज्यू मन्दिर में 29 दिसम्बर से वैशी का आयोजन होगा। 8 जनवरी तक चलने वाले आयोजन की ग्रामीणों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीणों की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों से हरज्यू मन्दिर में अपनी उपस्थिति दर्ज कर वैशी को सफल बनाने मे अपना सहयोग की अपील की जा रही है।