Report by : CWN Desk
Published at :
लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा पांचों लोकसभा सीटों पर पांच-पांच दिन का प्रवास करेंगे

जिला, ब्लाक और बूथ कमेटियों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे
देहरादून।
आगामी लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पांचों लोकसभा सीटों पर पांच-पांच दिन का प्रवास करेंगे। इस दौरान जिला, ब्लाक और बूथ कमेटियों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे। कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के निर्देश देंगे।
कांग्रेस पार्टी लोस चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी के दौरे के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी की तैयारियों को परखेंगे। इसके लिए हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा लोस क्षेत्रों में पांच-पांच दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे, जिसमें चुनावी तैयारियों पर कार्यकर्ताओं को फीडबैक लेने के साथ कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का पांचों लोकसभा सीटों पर कार्यक्रम तय किया जा रहा है, जिसमें वे प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में पांच दिन रहेंगे। चुनाव में जीत के लिए पार्टी का प्रत्येक बूथ को मजबूत करने पर फोकस है। जिसके लिए बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›