Report by : CWN Desk
Published at :
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन मधुकर राव भागवत शनिवार को दिल्ली से पंतनगर पहुंचे। यहां उन्होंने अल्पाहार के बाद सड़क मार्ग से चंपावत के लिए रवाना हो गए। डॉ. भागवत सीमांत जिले पिथौरागढ़ में चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
अपने इस दौरे के दौरान, डॉ. भागवत संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे सभी जिला प्रचारकों और वरिष्ठ प्रचारकों के साथ संवाद भी करेंगे। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया है। पिथौरागढ़ में डॉ. भागवत का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे यहां संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशानिर्देश देंगे।