Connect with us

कोटद्वार

शादी के दिन दूल्हा फरार, फजीहत होने पर दोनों परिवारों की रजामंदी से दूल्हे के छोटे भाई से शादी का करार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार का मामला, दुल्हन लेकर पहुंची बारात, फरार दूल्हा का अभी नहीं चला पता

कोटद्वार। अपनी शादी के दिन दूल्हा गायब हो गया। दूल्हा नहीं मिलने पर दुल्हन के साथ दूल्हे के छोटे भाई ने फेरे लगाए। यह मामला चर्चा में बना है।
मामला कोटद्वार के शिब्बू नगर क्षेत्र का है। जहाँ एक युवक की बारात बिजनौर जानी थी। लेकिन दूल्हा शादी की रात गायब हो गया। सुबह जब घर के सदस्यों की नींद खुली तो दूल्हा नहीं मिला। काफी तलाश की तो उसका पता नहीं चलने पर हड़कम्प मच गया। काफी तलाश के बाद बारात ले जाने का समय हो गया। इसकी खबर दुल्हन के घर तक पहुंच गई। दोनों पक्षो के बीच इस बात पर सहमति बनी की दूल्हे के छोटे भाई संग लड़की की शादी करवा दी जाए। इससे दोनों परिवार फजीहत से बच जाएंगे। बरात दूल्हे के घर वापस आ गई है।

Select Language

Advertisement