Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी के चम्बा में बाइक दुर्घटना में ग्रस्त पिता-पुत्र की मौत
टिहरी के चम्बा में बाइक दुर्घटना में ग्रस्त पिता-पुत्र की मौत

टिहरी। 112 द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मालदेवता- सुरकंडा रोड़ पर बाइक सवार 02 लोग देहरादून की ओर आते हुए अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम HC दीपक पंत के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त घटना थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत दुबड़ गांव में हुई थी। बाइक सवार दोनों व्यक्ति पिता- पुत्र व स्थानीय निवासी थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा तत्काल खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से दोनों व्यक्तियों के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतकों का विवरण-*
1. गोविंद सिंह पुत्र श्री आनंद सिंह, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- ग्राम – मरोड़ा सत्यों, चम्बा, टिहरी।
2. सुमित पुत्र गोविंद सिंह, उम्र- 17 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›