Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सुभाष घाट स्थित तमन्ना रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने की तथा संचालन शहर महामंत्री अमन शर्मा ने किया।
नवनियुक्त पदाधिकारी
अध्यक्ष: राजू वधावन राजेंद्र
महामंत्री: सुमित शर्मा
कोषाध्यक्ष: गौरव बंसल
बैठक में उपस्थिति
बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –जितेंद्र खन्ना, गौरव मेहता, वेद प्रकाश बत्रा, राजू मल्होत्रा, दाऊ गोपाल, धीरज अरोड़ा बंटी, सम्मी अरोड़ा, नरेश वेदी, सुधीर अरोड़ा, पंकज अरोड़ा लाली, रामकिशोर, नानक चन्द अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, सचिन गौतम, सोनल गर्ग, नीतीश मल्होत्रा, संदीप अग्रवाल, मोनू शर्मा, कमल खड़का, दीपक, पंकज वशिष्ठ, आकाश अरोड़ा, बबीता शर्मा, करण वत्स, सोनल गर्ग आदि व्यापारी शामिल रहे।
राजू वधावन (अध्यक्ष): “सुभाष घाट व्यापार मंडल प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”
राजीव पाराशर (शहर अध्यक्ष): “व्यापारियों के साथ उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” अमन शर्मा (शहर महामंत्री): “बस अड्डा किसी भी सूरत में स्थानांतरण नहीं होने देंगे। इसके लिए चाहे हमें सड़कों पर उतरकर संघर्ष भी करना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे।”
बैठक के अंत में व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और संगठन को और मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement