Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई कोतवाल बदले, देखें लिस्ट

हरिद्वार। जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोभाल ने शनिवार को कई कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों के तबादले कर दिए। नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की उम्मीद जताई जा रही है।

हरिद्वार में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई कोतवाल बदले, देखें लिस्ट

तबादला सूची के अनुसार, ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह को मंगलौर भेजा गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से कुंदन सिंह राणा को ज्वालापुर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदीप बिष्ट को सीआईयू रुड़की का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं मंगलौर कोतवाल शांति कुमार को रानीपुर का नया कोतवाल बनाया गया है।
मनीष उपाध्याय को कोतवाली रुड़की का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि रविंद्र शाह को कनखल का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा मनोहर भंडारी को गंगनहर कोतवाली, नितेश शर्मा को सिडकुल, मनोज शर्मा को श्यामपुर, धर्मेंद्र राठी को खानपुर, अजय साहब को जबरेड़ा और अंकुर शर्मा को बहादराबाद का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त एसएसपी ने एसएसआई स्तर पर भी बदलाव किए हैं। धर्मेंद्र गंगवार को ज्वालापुर कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है जबकि नंदकिशोर गवाड़ी को नगर कोतवाली का एसएसआई नियुक्त किया गया है।
एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने कहा कि ये बदलाव कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनता की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नई नियुक्तियों से पुलिसिंग में तेजी और पारदर्शिता लाने की अपेक्षा की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›