Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में दुल्हन के घर बरात में दूल्हे की जगह पहुंची पुलिस, स्थगित करनी पड़ी शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दुल्हन है नाबालिक, हेल्पलाइन नंबर 112 पर मिली सूचना पर पहुंची पुलिस
पिथौरागढ़
। बेरीनाग में बारात में दूल्हे की जगह दुल्हन के घर पुलिस जा पहुंची। दरअसल दुल्हन नाबालिक है। जिसके चलते परिजनों को यह विवाह रोकना पड़ा।
बेरीनाग पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 112 के जरिए यह सूचना प्राप्त हुई कि विकासखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की का विवाह हो रहा है। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव के लिए रवाना हुई। प्रभात कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि विवाह घर में बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। उन्होंने जब दुल्हन के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की तो उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। वर पक्ष को इस मामले की सूचना मिलते ही उनमें हड़कंप मच गया और वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे कि नहीं। बाद में पुलिस ने दुल्हन पक्ष के साथ ही दुल्हे पक्ष से संपर्क कर दोनों परिवारों की काउंसलिंग की और उन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। दोनों परिवारों ने अपनी गलती मानते हुए लड़की के बालिग होने पर यह विवाह करने की बात पुलिस से कही।

यह भी पढ़ें 👉  सावन के पहले सोमवार को हरिद्वार में दिखा अद्भुत नजारा, हरकोई नजारा देख दंग, आसमान ज़मीं पर उतर आया

Select Language

Advertisement