Report by : CWN Desk
Published at :
गंगा भोगपुर के रिसार्ट में एसपी कोटद्वार के नेतृत्व में फिल्मी स्टाइल में छापा, दिल्ली के 32 लोग पकड़े
गंगा भोगपुर के रिसार्ट में एसपी कोटद्वार के नेतृत्व में फिल्मी स्टाइल में छापा, दिल्ली के 32 लोग पकड़े

अवैध कसीनो का हो रहा था संचालन, बंद कराया, गढ़वाल मंडल में पहली बार कसीनो पर बड़ी कार्रवाई

गंगा भोगपुर के रिसार्ट में एसपी कोटद्वार के नेतृत्व में फिल्मी स्टाइल में छापा, दिल्ली के 32 लोग पकड़े


कोटद्वार
। राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस थाना लक्ष्मणझूला ने गंगा भोगपुर क्षेत्र में बने नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो पर छापा मारा। वहां से 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि कल देर रात्रि पौड़ी पुलिस को रिसॉर्ट में अवैध कसीनो संचालन की सूचना मिली। पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम के साथ फिल्मी स्टाइल में रिसॉर्ट में छापा मारा।
एसएसपी ने बताया कि गढ़वाल मंडल में अवैध कसीनों संचालन के खिलाफ पहली बार इतनी बड़ी कार्यवाही हुई। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम ने मारा रिजॉर्ट में छापा मारकर दिल्ली के 32 व्यक्तियों सहित भारी मात्रा में कसीनो चिप्स और कैश बरामद हुआ है। एसएसपी ने कहा है कि देवभूमि में नहीं पनपने देंगे अपराधी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›