Connect with us

कोटद्वार

कोरद्वार पंचुर में यूपी के सीएम योगी की मां से इसलिए मिली साध्वी डॉ. प्राची

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बोली परिवार से पुराना नाता, हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की जाहिर की मंशा

कोटद्वार। विहिप की फायर ब्रांड साध्वी डॉ. प्राची ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। साध्वी डॉ. प्राची बागपत की रहने वकय हैं और हरिद्वार से उनका पुराना नाता रहा है। वह हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी से पढ़ी हैं। हरिद्वार में उनका आश्रम भी हैं। वह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचुर में उनकी मां से मिलने पहुंची थीं। मां का हालचाल जाना और कहा कि योगी आदित्यनाथ के परिवार से उनका पुराना पारिवारिक नाता है।
साध्वी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा जताते हुए कहा कि साध्वी ने कहा कि 2014 के बाद देश खुशहाली की तरफ बढ़ा है। हिंदू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को मजबूत करना जरूरी है। साध्वी प्राची ने कहा कि अगर भाजपा संगठन की ओर से चुनाव लड़ने का आदेश मिलेगा तो वह जरूरी चुनाव लड़ेंगी। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से उनकी मंशा है। वह मोदी-योगी की नीतियों को आगे रखते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगी।

Select Language

Advertisement