Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार: बाघ की दहशत, आज और कल बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रिखणीखाल और सिमली गांव में बाघ के दो लोगों को मारे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत, मारे गए परिवार के लोगों को 4-4 लाख

कोटद्वार। रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ह हमले की घटना के बाद 2 दिन आज और कल स्कूल बंद कर दिए हैं। डीएम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलों की बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रसाशन ने कदम उठाया है। बाघ के हमले में मारे गए लोगों के परिवारजनों को 4-4 लाख मुआवजा दिया जाएगा।
रविवार को रिटायर्ड शिक्षक 72 वर्षीय रणवीर सिंह को बाघ ने निवाला बना दिया था। रणवीर सिंह का शव कुछ ही दूर गधेरे से मिला है। उनकी पत्नी देहरादून अपने बच्चों के पास गई थी। आजकल वो घर मे अकेले रहते थे। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि कल रात रणवीर सिंह शौच के लिए शायद घर से बाहर आए होंगे और उन पर बाघ ने हमला कर दिया। गढ़वाल वन प्रभाग के रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव पर बाघ के हमले के निशान हैं। मालूम हो कि गुरुवार को रिगनिखाल में घर के पास से खेत मे काम करते एक व्यक्ति को बाघ उठाकर ले गया था। उनका शव भी ग्रामीणों को गधेरे से मिला था। हफ्ते के भीतर बाघ के हमले की दूसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी है।
गुरुवार शाम रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्रामसभा मेलधार के तोकग्राम डल्ला के ग्राम लड्वासैंण में बुजुर्ग वीरेंद्र सिंह (66) को निवाला बनाया था। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भी बाघ ने करीब एक घंटे तक वीरेंद्र सिंह को दबोच कर रखा। बाद में ग्रामीणों ने मशालें जलाकर फेंकी तो बाघ वहां से कुछ दूरी पर झाडि़यों में चला गया। इसके बाद ग्रामीण शव को लेकर घर पहुंचे। बाघ के आतंक से ग्रामीण खेतों और जंगल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Select Language

Advertisement