Connect with us

नई दिल्ली

धारी के पास मैक्स हुई दुर्घनाग्रस्त

Published

on


चार को गम्भीर चोटे, छः अन्य घायल

वाहन चालक की ओवर स्पीड बनी हादसे का कारण

हल्द्वानी से जैती अल्मोड़ा जा रहा था मैक्स वाहन


मानकों से ज्यादा थी मैक्स में सवारियां

धानाचूली (नैनीताल)। हल्द्वानी से जैती (अल्मोड़ा )जा रहा मैक्स वाहन के धारी तहसील के पास खाई में गिरने से कई यात्री चोटल हो गए। घटना में चार गम्भीर घायल हो गए जिन्हें निजी वाहनों से पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । जहाँ से हायर सेंटर रैफर कर दिया। बताया गया हादसे का कारण ओवर स्पीड बनी। जिसकी पुष्टि खुद वाहन में घायल यात्रियों ने की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को महिंद्रा मैक्स यूके 04 टीए 2025 हल्द्वानी से सवारी लेकर जैती (अल्मोड़ा)जा रही थी। करि सवा सात बजे सुबह धारी तहसील मुख्यालय से महज 500 मीटर बाद नोलाखान के पास अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना में 4 यात्रियों को गम्भीर चोटें आई है। जबकि अन्य 6 लोग घायल हो गए। वही दो लोग सुरक्षित निकले गए। सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रैफर कर दिया। इस दौरान मैक्स वाहन में 12 लोग सवार थे।

इस दुर्घटना में वाहन चालक जीवन चंद्र (32 )पुत्र रंजीत राम निवासी दममुवाढुगा हल्द्वानी , मधुलिका (38) पत्नी दिनेश गंगवार निवासी हाइडिल कॉलोनी हल्द्वानी , दीपा बोरा( 36) पत्नी सुरेंद्र बोरा निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी नीतू उपाध्याय (40) पत्नी हेमंत उपाध्याय निवासी हिम्मतपुर हल्द्वानी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में अभिनव प्रयास: इंटर कॉलेजों में प्रेरणा अभियान

जबकि घायलो में मंजू शर्मा (32) पत्नी मुकेश शर्मा निवासी दमुवाढुंगा हल्द्वानी , अर्चना आर्य(37) पत्नी सिद्धार्थ आर्य निवासी कटघरिया हल्द्वानी ,षष्टी दत्त जोशी(70) पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी सगरौली जिला अल्मोड़ा, बच्ची सिंह( 62) पुत्र हर सिंह निवासी भांगू जैती अल्मोड़ा, सुजीत विश्वास( 38) प्रदीप कुमार निवासी जैती अल्मोड़ा, बीना जोशी (35) पत्नी मनोज कुमार जोशी निवासी जैती अल्मोड़ा शामिल रहे। वही दो अन्य लोग सुरक्षित थे जो अन्य वाहन से अपने गंतव्य को चले गए। जिसके नाम उनके पत्ते की जानकारी नही मिल सकी। इन्ही लोगो ने सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला ।

वही घटना स्थल पर तहसीलदार धारी डॉ. ललित मोहन तिवारी व कानूनगों नारायण लाल बर्मा व धारी चौकी से पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुँचे जहा से घायलों को निजी व सरकारी वाहन से पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।। जहाँ से गम्भीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। वही अस्पताल में उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने पहुँचकर घायलों का हाल जाना। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रैफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां की फैक्ट्री से पकड़ा पांच टन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, सील

घायल महिला यात्रियों ने बताया वाहन चालक पदमपुरी से गाड़ी ओवर स्पीड में चलाने लगा । धारी तहसील से आगे वह मोड़ काटने के दौरान वाहन की स्पीड को सँभाल नही पाया। जिससे वाहन पहले सड़क में पलटा फिर नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत रही एक पेड़ से वाहन रुक गया । अन्यथा बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी। इस दुर्घटना की चपेट में आई अधिकांश महिलाएं शिक्षिकायें है। जो जैती जीआईसी व प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल में कार्यरत है। बीते शनिवार को सभी शिक्षिकायें अपने घर हल्द्वानी आयी थी। जो सोमवार को सुबह 5 बजे उक्त मैक्स वाहन से अपने कार्य क्षेत्र को निकले थे। एक शिक्षिका ने बताया कि उसने वाहन चालक की तेज स्पीड की बात साथी को बताई। पर साथी शिक्षिका ने कहा जल्दी पहुँच जायेगे। उन्हें क्या पता दो मोड़ बाद ही वाहन दुर्घनाग्रस्त हो जाएगा। वाहन में जैती में मेडिकल स्टोर चला रहा फार्मासिस्ट सुजीत विश्वास में सवार था। उसे भी हल्की चोटें आई है। घटना के बाद उसने सभी यात्रियों को दर्द निवारक दवा दी । जिससे सभी यात्रियों को दर्द से थोड़ी राहत मिल सकी।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860