Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
पिथौरागढ़ के चार दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेष बगौली
पिथौरागढ़ के चार दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेष बगौली

पिथौरागढ़। चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, मंत्री परिषद, सूचना श्री शैलेष बगौली ने रविवार को जनपद के विकासखण्ड विण के अंतर्गत स्थित ग्राम सिन्थौली पहुंचकर किसान मनोज खड़ायत के सेब के बागान का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान किसान मनोज खड़ायत ने सेब के सपोर्ट सिस्टम टेलिस की मांग की। जिस पर सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी को निर्देश दिये कि यदि सेब के सपोर्ट सिस्टम हेतु मदद संभव हो सके तो की जाय। गत दिवस शनिवार को सचिव द्वारा विकासखण्ड विण के अन्तर्गत थरकोट में मत्स्य तालाबों, विण स्थित पोल्ट्री फार्म, पिथौरागढ़ स्थित सरस मार्केट में हिलांस आउटलेट का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इस अवसर पर मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय, रीप परियोजना से प्रीतम भट्ट आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›