Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
पिथौरागढ़ डीएम पहुंची पैदल गांव, ग्रामीणों का पूछा हाल और देखे 35 मत्स्य तालाब
पिथौरागढ़ डीएम पहुंची पैदल गांव, ग्रामीणों का पूछा हाल और देखे 35 मत्स्य तालाब

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा ग्राम थरकोट में निर्मित 35 मत्स्य तालाबों का निरीक्षण कर उनमें विभिन्न प्रजातियों जैसे ग्रासक्रेप,सिल्वर क्रेप व रूहूं प्रजातियों के मछली के बीजों का संचय किया गया।
जिलाधिकारी ने ग्राम थरकोट में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों से भेट कर उनसे उनका हाल चाल जानकर ग्रामवासियों से ग्राम से सम्बन्धित समस्याओं कि भी जानकारी ली गई, जिस पर ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम थरकोट में स्थापित नलों में पानी न आने की समस्या रखी गई व विद्यालय में चहर दिवारी, गेट निर्माण किए जाने की समस्या रखी गई, जिनके जल्द समाधान किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वार ग्राम थरकोट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य विभाग डॉ रमेश सिंह चलाल ने भी जिलाधिकारी को उक्त योजना की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन करने वाले उत्पादकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि थरकोट ग्राम में मछली उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, मछली उत्पादक इसे आगे ले जाकर सफल बनाते हुए इसे अपनी आजीविका का साधन बनाएं, बता दें कि इन 35 तालाबों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनटाइड फंड से 20 लाख रुपए की धनराशि मत्स्य विभाग को उपलब्ध कराई गई थी l इस दौरान मछली तालाब निर्माता जितेन्द्र सिंह रावल,बहादुर सिंह रावल, शिवराज सिंह, जगदीश प्रसाद, रमेश राम आदि को जिलाधिकारी द्वारा  मछली उत्पादन में वृद्धि लाते हुए इसे सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर  सहायक निदेशक डॉ रमेश सिंह चलाल, मत्स्य निरीक्षक अनिल उन्याल, फिशरमैन देवी दत्त पंत समेत मछली उत्पादक, ग्रामवासी आदि मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›