Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार से जा रही कार खाई में गिरने के बाद नदी में समाई

कार में सवार थे 4 लोग, एक की मौत, बाकी घायलों को रेस्क्यू किया

कोटद्वार से जा रही कार खाई में गिरने के बाद नदी में समाई


कोटद्वार
। थाना पौड़ी की चौकी पाबों पर सूचना प्राप्त हुई कि पाबों से कोटद्वार रोड की तरफ आ रही एक ऑल्टो कार संख्या UK12G2439 जो 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में लगभग 04 लोगों के होने की सम्भावना थी।
सूचना पर चौकी पाबौ, थाना पौड़ी, थाना पैठाणी से पुलिस बल एवं पौड़ी से फायर व एसडीआरएफ टीमों मय राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे। गहरी खाई से मृतक देबू गुसाईं का शव निकाल दिया गया है। अन्य घायलों का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›