Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के पूर्व संपादक दिनेश जुयाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
जुयाल जी ने अमर उजाला में लंबे समय तक सेवाएं दीं और कानपुर और बरेली जैसे शहरों में संपादक के पद पर रहे। वे बरेली से संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हिमाचल संस्करण में भी उन्होंने समाचार संपादक के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुयाल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
जुयाल जी के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और कुशल पत्रकार खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।