Report by : CWN Desk
Published at :
नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, जांच शुरू

लालकुआं। क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में 70 वर्षीय बुजुर्ग और एक टेम्पो चालक की मौत हो गई। दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना में वार्ड नंबर चार निवासी 70 वर्षीय नत्थू लाल पांच सितंबर को घर से बाजार टहलने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन के बाद दूसरे दिन उनके पुत्र अनिल कुमार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार दोपहर टांडा जंगल स्थित रेल लाइन किनारे नाले में औंधे मुंह उनका शव मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा।
दूसरी घटना में मृतक की पहचान 42 वर्षीय सूरज सिंह निवासी नारायण पुरम के रूप में हुई। सूरज टेम्पो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे।
इसी बीच पुलिस ने खोजबीन शुरू की और रात करीब 10 बजे देवरामपुर गेट के पास सूरज अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है और घर में कोहराम मचा है। कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›