Connect with us

हरिद्वार

तेज रफ्तार कार का दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर टायर फटा, 2 युवकों की मौत

Published

on

हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार जा रही तेज रफ्तार कार का नेशनल हाईवे पर टायर फटने से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार कार ने टायर फटने पर हाईवे पर चल रही दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।
इससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
दिल्ली की ओर से आ रही एक कार सोमवार को जैसे ही नारसन खुर्द में उत्तराखंड शहीद स्मारक के निकट पहुंची तो हाईवे पर उसने अचानक आगे पीछे चल रही दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।
इसके चलते बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा 108 सेवा से चारों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल के डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो का उपचार शुरू किया गया। पुलिस की ओर से मृतकों के नाम सहेंद्र (26) पुत्र प्रकाश तथा मोनू (28) पुत्र सेठपाल निवासी ग्राम नगला सलारू कोतवाली मंगलौर बताए गए हैं।
घायलों के नाम राहुल और सुमित निवासी ग्राम ब्रह्मपुर जट कोतवाली मंगलौर बताए गए हैं। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
आवश्यक होने पर उन्हें हायर सेंटर भी रेफर किया जा सकता है। बताया कि आरोपी कार चालक भानु शर्मा निवासी रोहिणी, नई दिल्ली को पुलिस ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सुपरवाइजर है तथा किसी कार्य से दिल्ली से ऋषिकेश जा रहा था।
टायर फटने से बेकाबू हुई कार
दिल्ली से ऋषिकेश जा रही कार का नारसन हाईवे पर अचानक टायर फट गया। इससे कार असंतुलित हो गई। हाईवे से गुजर रही बाइकों को उसने अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने कार चालक का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस को संदेह है कि कार चालक नशे में तो नहीं था। इसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। आरोपी कार चालक पुलिस अभिरक्षा में है। दोनों युवक भीम आर्मी के थे कार्यकर्ता मंगलौर। नारसन हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जिन दो लोगों की कार की चपेट में आने से मौत हुई है, वह भीम आर्मी के कार्यकर्ता बताए गए हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की गई।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860