Report by : CWN Desk
Published at :
दुग्गडा से कोटद्वार जा रही कार सिद्धबली मंदिर के पास नदी में गिरी, एक की मौत, दूसरा रेस्क्यू

कार नदी में गिरने के बाद टापू में फंसे घायल को रात में एसडीआरएफ ने बचाया, कार सवार 3 लापता

दुग्गडा से कोटद्वार जा रही कार सिद्धबली मंदिर के पास नदी में गिरी, एक की मौत, दूसरा रेस्क्यू

कोटद्वार। दुग्गडा से कोटद्वार जा रही कार सिद्धबली मंदिर के पास नदी में गिर गई। इसमें बिजनोर निवासी एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा नदी में गिरने के बाद टापू में फंस गया। उसे रात में एसडीआरएफ ने बचाया। कार में 5 लोग बताये जा रहे हैं। बाकी 3 लोगों को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

देर रात्रि कोतवाली कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर के पास नदी में एक व्यक्ति फंसा हुआ है, जिसका रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणो के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
उक्त घटनास्थल पर एक व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंसा हुआ था। नदी के अत्यधिक तेज बहाव व बढ़े हुए जलस्तर के कारण वह नदी पार करने में असक्षम था।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में साहस का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनाई व फंसे हुए व्यक्ति को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप के माध्यम से सुरक्षित किनारे निकाल लिया गया।

उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वो अपने अन्य साथियों के साथ दुग्गडा से कोटद्वार की तरफ कार से आ रहे थे कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी। उनका एक साथी किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचा जबकि वह स्वयं नदी के बीच फंस गए। उनके साथी द्वारा उनके फंसे होने की सूचना पुलिस को दी गयी। कार में पांच लोग सवार बताये जा रहे है, जिनमे से दो सुरक्षित है।
आज प्रातः पुनः अन्य तीन लापता लोगों की तलाश में SDRF द्वारा संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्चिंग के दौरान कार मिल गयी है जो खाली है।
रेस्क्यू व्यक्ति का विवरण:-* मुसराफ उम्र 35, बिजनौर, उत्तरप्रदेश।
उक्त घटना में आज प्रातः पुनः घटनास्थल पर गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को नदी के बीच में एक शव दिखाई दिया, जिस पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी को पार कर शव तक पहुँच बनाई व बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक के साथियों द्वारा मृतक की पहचान कर ली गयी है जिसका विवरण निम्नवत है:-
1. मौ0 इसरार पुत्र मौ0 सुकड़े, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भनेड़ा, थाना- कीरतपुर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›