Connect with us

उत्तर प्रदेश

मां ने बेटी के मोबाइल पर बॉयफ्रेंड के साथ फोटो देख ली थी तो बेटी ने मां को ही रास्ते से हटवा दिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

इकलौती नाबालिग बेटी ने बॉयफ्रेंड से करवा दी मां की हत्या, हत्या से पहले देखी दृश्यम फ़िल्म

इकलौती नाबालिग बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रच डाली। बॉयफ्रेंड ने हत्या अपने में दोस्त को भी शामिल किया। लाइव लोकेशन भेजकर मां को जंगल बुलाया और चाकू से गोदकर मार डाला। मां ने बेटी के मोबाइल पर बॉयफ्रेंड के साथ कुछ फोटो देख ली थी, जिसके बाद बेटी ने मां को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
साजिश रचने से पहले आरोपियों ने दृश्यम और मर्डर से जुड़ी कई वेब सीरीज देखी। फिल्म दृश्यम की तरह पुलिस को गुमराह किया। हत्या के 4 दिन बाद पुलिस ने खौफनाक साजिश का खुलासा किया है। घटना आगरा की है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि लड़की की जल्द गिरफ्तारी होगी।
जूता व्यापारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि का शव गुरुवार को सिकंदरा के ककरैठा जंगल में मिला था। पुलिस ने जब इस मामले में बेटी से पूछताछ की तो इसमें उसके बॉयफ्रेंड प्रखर गुप्ता का नाम सामने आया। पुलिस ने प्रखर गुप्ता को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की तो हत्या की खौफनाक साजिश सामने आई।
डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि अंजलि ने अपनी बेटी के मोबाइल में उसके बॉयफ्रेंड के साथ फोटो देख लिए थे। इसके बाद अंजलि बेटी के प्रेमी प्रखर को पॉक्सो एक्ट जेल भेजने की बात कही थी। इससे प्रखर घबरा गया था। इसके बाद उसने गर्लफ्रेंड की मां अंजलि की हत्या की साजिश रची।

Select Language

Advertisement