Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

आज यूपी में प्रवेश करेंगी दो विशाल शालिग्राम शिलाएं, होगा भव्य स्वागत

Published

on

नेपाल से लाई जा रही शिलाओं से अयोध्या में बनेंगी श्रीराम और सीता की मूर्तियां
हल्द्वानी।
अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्तियां बनाने के लिए नेपाल से लाई जा रही 40 टन वजनी दो शिलाएं आज यानी 31 जनवरी को गोपालगंज से उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश कर जाएंगी। श्रद्धालुओ की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।
दोनों शिलाओं के पत्थरों को भूवैज्ञानिक और पुरातत्व विशेषज्ञों की देखरेख में नेपाल के पोखरा में शालिग्रामी नदी (काली गंडकी) से निकाला गया है। 26 जनवरी को वहां से ट्रक में लोड किया। पूजा के बाद दोनों शिलाओं को सड़क मार्ग से ट्रक से अयोध्या भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आठ साल की बच्ची से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म; आरोपित गिरफ्तार

एक शिला का वजन 26 टन और दूसरी शिला का वजन 14 टन है। यानी दोनों पत्थरों का वजन 40 टन है। पत्थर को नदी तल से हटाने से पहले धार्मिक अनुष्ठान किए गए। विशेष पूजा अर्चना की गई।
अब सिला को अयोध्या लाया जा रहा है। गलेश्वर महादेव मंदिर में 26 जनवरी को रुद्राभिषेक भी किया गया है। नेपाल के सीतामढ़ी के महंतदो महीने पहले कारसेवक पुरम में रुद्राभिषेक के लिए आए थे। उन्होंने ही शालिग्राम शिला के बारे में ट्रस्ट को जानकारी दी थी। उसके बाद इस पुराने पत्थर को नदी से निकालकर अयोध्या लाने का कार्यक्रम तय हुआ। इसमें नेपाल सरकार ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारे आयोजन किया, ग्राम वासियों ने भूमिया माता के दर्शन कर भोग लगाया

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860