Connect with us

उत्तर प्रदेश

बदायूं में दो लोगों की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया, तनाव

Published

on

मौके पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
बदायूं। यूपी के बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंडी समिति पुलिस चौकी से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बालकों आयुष (13), अहान उर्फ हनी (06) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। तीसरा बेटा पीयूष (8) मामूली घायल हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया। आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ मारा गया है। वहीं दो आरोपी भागे हैं। 
विनोद की पत्नी संगीता और तीनों बच्चे घर पर थे। विनोद के घर के सामने ही अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी साजिद की बाल की काटने की दुकान है। संगीता अपने घर पर नीचे ब्यूटी पार्लर चलाती है। साजिद शाम चार बजे अपनी दुकान बंद करके चला गया था। रात आठ बजे साजिद अपने दो साथियों के साथ आया तो संगीता उसके लिए चाय बनाने अंदर को चली गई तब तक साजिद और उसके साथ के घर की तीसरी मंजिल की ओर चले गए। इतने में साजिद दो बच्चों आयुष और अहान को अपने साथ ऊपर ले गया। पीयूष से कहा कि पानी लेकर ऊपर आना है। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा साजिद ने धारदार हथियार से दो बच्चों की हत्या कर दी। तीसरे पीयूष पर चाकू से वार किया। वह चीखता हुआ नीचे आया। मां ने देखा तो शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। मां-बेटे को बाहर खींच लिया। गेट बंद कर दिया तो दो आरोपी बाहर थे वे भाग गए। मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
आसपास के लोग एकत्र हो गए और चौकी फूंकने की तैयारी करने लगे। वे आरोपी को जिंदा जलाना चाहते थे लेकिन तब पुलिस ने जैसे-तैसे उसे बचाया। इसके बाद भीड़ एकत्र हो गई। साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सामान सड़क पर रखकर फूंक दिया। आसपास के चार खोखों को आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
घटना के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। लोग सड़क पर उतर आए हैं। जाम लगा दिया है। दूसरे समुदाय के तीन चार खोखे फूंक दिए हैं। लोग दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की ओर लोग बढ़ रहे थे भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है। एक आरोपी साजिद मौके पकड़ा गया है जिसे पुलिस चौकी लेकर गई थी जब लोगों को पता लगा तो उन्होंने चौकी घेर ली। इसके बाद लोगों ने पेट्रोल छिड़क उसे जिंदा जलाने का की बात कही तो पुलिस र भीड़ उसे जिंदा जलाना चाहती थी लेकिन पुलिस ने रोक दिया। हालात संभालना मुश्किल हो रहा है। एसएसपी पहुंच गए हैं।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860