Connect with us

नई दिल्ली

हल्द्वानी: सक्रिय चैन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार, चोरी किया गया सोना बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों पर मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 20 मई 2025 को बसंती देवी निवासी प्रियदर्शनी विहार, मुखानी द्वारा थाना मुखानी में शिकायत दी गई कि अज्ञात महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी सोने की चेन और अन्य दो महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी कर लिए। मामले में एफआईआर संख्या 122/25 धारा 304 बीएसएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना चौकी लामाचौड़ प्रभारी मनोज अधिकारी को सौंपी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीन संदिग्ध महिलाएं व एक स्विफ्ट कार (DL 01 ZC 9704) दिखाई दी। संभावित ठिकानों पर तलाशी व पूछताछ के बाद 22 मई 2025 को गुसाईपुर तिराहे के पास से तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल बाद फिर शुरू हो रही कैलास मानसरोवर यात्रा, ड्रा आज; लिपूलेख हाईवे भी बहाल

गिरफ्तार आरोपियों में मयूरी (34) व सुशील कुमार (35), जो आपस में पति-पत्नी हैं, तथा संतोष (48) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कैचीधाम घूमने आए थे, और ऊँचापुल स्थित बालकनाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चेन व मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो पीली धातु की चेन, एक मंगलसूत्र और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  भगवा हिन्दू सेना ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

उल्लेखनीय है कि मयूरी और सुशील पूर्व में भी हिमाचल प्रदेश के कालाअम्ब थाने से वर्ष 2022 में चैन स्नैचिंग के मामले में जेल जा चुके हैं। इस गिरोह की एक और सदस्य भावना (35) फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही से श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement