Connect with us

देहरादून

कर्ज में डूबे देहरादून के परिवार के 7 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/चंडीगढ़। पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसमें कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह परिवार मूल रूप से देहरादून का रहने वाला था और पंचकूला में किराये के मकान में रह रहा था। मृतकों में प्रवीन मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल, मां, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

पुलिस को रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-27 में एक कार में कुछ लोग तड़प रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को छह लोग गाड़ी में अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें सेक्टर-26 के ओजस अस्पताल ले जाया गया। थोड़ी देर बाद एक और सदस्य घर के बाहर तड़पता मिला, जिसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सभी सातों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ट्यूशन टीचर के घर पर 12वीं की छात्रा ने प्रेमी संग मिलकर किया ऐसा काम पहुंच गई जेल

पुलिस जांच में पता चला कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, जिसमें भारी नुकसान हुआ। इसके बाद परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया और आर्थिक तंगी ने उन्हें तोड़ दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी मानसिक और आर्थिक दबाव में आकर पूरे परिवार ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  भानियावाला फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

इस सामूहिक आत्महत्या से इलाके में शोक और सन्नाटा है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार शांत और सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर वह टूट चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement