उधमसिंह नगर

इतनी सी बात पर युवक को खींचकर अपने घर ले गए और तलवार से काटकर कर दी हत्या

रुदपुर में युवक की हत्या में 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 2 लड़कियां भी हैं शामिल
रुद्रपुर। प्रीत विहार में शुक्रवार रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में एक ही परिवार के पांच लोगों, तीन युवकों और दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक भाई और दो बहने हैं, जबकि आरोपी दो भाई फरार हैं।
शनिवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रीत विहार में किराए पर रहने वाले प्रकाश चौहान (19) की शुक्रवार रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की नई बस्ती खानपुर बिलासपुर निवासी बहन काजल चौहान पत्नी विजय उर्फ नारद ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि प्रकाश प्रीत विहार कॉलोनी बरादरी रोड गली नंबर पांच में किराए के कमरे में रहता था। आरोप था कि शुक्रवार शाम प्रकाश से शनि मंदिर के पास प्रीत विहार निवासी संजीव, राजीव, प्रदीप पुत्र नन्हे लाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद में तीनों भाइयों ने अपनी बहन काजल, सपना को बुला लिया। आरोप था कि ये लोग उसके भाई को खींचकर अपने घर ले गए और तलवार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी कत्याल ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी राजीव पुत्र नन्हे लाल और उसकी बहनों काजल और सपना को गिरफ्तार कर लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी