Connect with us

देहरादून

बेंगलुरु एवं पुणे से बेहतर है देहरादून में वाहनों की स्पीड़

Published

on

10 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगते हैं 23 मिनट, औसत स्पीड 26 किमी प्रति घंटा
देहरादून। डेनमार्क की संस्था टॉम-टॉम द्वारा जारी एक रिपोर्ट “ट्रैफिक इंडेक्स 2022” में भारत के दो शहरों बेगलुरू एवं पुणे को सबसे भारी ट्रैफिक दबाव वाले शहरों में शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट में बेंगलुरु को दूसरा एवं पुणे को छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
रिपोर्ट को इन शहरों में वाहनों को प्रत्येक घण्टे में कितनी स्पीड में लगने वाले समय के आधार पर तैयार किया गया है। जहां बेंगलुरु में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 29 मिनट 10 सेकेंड का समय लगता है, वहीं पुणे में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 27 मिनट 20 सेकेंड का समय लगता है। बेंगलुरु में वाहनों की चलने की औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा है तो महाराष्ट्र के पुणे में भी औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा है।
उत्तराखंड यातायात पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक मुख्तार मोहसिन ने जनपद देहरादून में स्थापित ICCC से देहरादून शहर की औसतन स्पीड का आंकलन कराया था। जिसमें
देहरादून के चौराहों पर अधिष्ठापित Sensor A  एवं Sensor B की मदद से शहर के वाहनों की औसत स्पीड का आंकलन किया गया।
Sensor A में औसत स्पीड 21 किमी प्रति घंटा
– सेंट ज्यूड चौक से सेलाकुईं रोड़
– सेंट ज्यूड चौक से शिमला बाईपास रोड़
– सुभाषनगर चौक से आईएसबीटी
– सुभाषनगर चौक से आरटीओ चैक पोस्ट
– आईएसबीटी से आशारोड़ी
– आईएसबीटी से कारगी चौक
– सहारनपुर चौक से प्रिन्स चौक
– सहारनपुर चौक से लालपुल तिराहा
– सहारनपुर चौक से कांवली रोड़
– सहारनपुर चौक से झंडा बाजार
– रिस्पना चौक से जोगीवाला
– रिस्पना चौक से धर्मपुर चौक
– रिस्पना चौक से कारगी चौक
– अंजता चौक से दिलाराम तिराहा
– अंजता चौक से कैनाल रोड़
– दिलाराम चौक से बहल चौक
– बहल चौक से क्वालिटी चौक
– क्वालिटी चौक से ग्लोब चौक
– ग्लोब चौक से घंटाघर
– नेनी बेकरी से ईसी रोड़
– नेनी बेकरी से बहल चौक
– प्रिन्स चौक से तहसील चौक
– प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन
– द्वारिका स्टोर से आराघर चौक
– घण्टाघर से प्रभात सिनेमा
– घण्टाघर से दर्शनलाल चौक
– आईएसबीटी से शिमला बाईपास चौक
Sensor B से इन इलाकों में औसत स्पीड 31 किमी प्रति घंटा
– विधानसभा से रिस्पना चौक
– मां वैष्णों देवी मंदिर से इन्द्रप्रस्थ
– पेरामाउण्ट से दिलाराम चौक
– पैरामाउण्ट से राजपुर रोड़
– सचिवालय से बहल चौक
– सचिवालय से ग्लोब चौक
– घंटाघर से औरिएंट चौक
– आईएमए ब्लड बैंक से किशनपुर चौक
– आईएमए ब्लड बैंक से बल्लुपुर चौक
– एफआरआई से प्रेमनगर
– एफआरआई से बल्लुपुर चौक
– पंडितवाड़ी से आईएमए
– पंडितवाड़ी से एफआरआई
– हिण्डले रोड़ से आईएमए
– सर्वे चौक से ईसी रोड़
– बिन्दाल तिराहा से यमुना कॉलोनी
– बिन्दाल तिराहा से घंटाघर
– आराघर चौक से द्वारिका स्टोर
– इन्कम टैक्स चौक से धर्मपुर चौक
– चंचल तिराहा से फाउण्टेन चौक
– चंचल तिराहा से रिस्पना
– बोर्ड ऑफ रेवन्यू से छ नं० पुलिया
– बोर्ड ऑफ रेवन्यू से दून हिल्स
– विलिवर्स चर्च से दून हिल्स

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860