Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश चुनाव समिति घोषित की

Published

on

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में गठित 32 सदस्यीय समिति में इन नेताओं को मिली जगह
देहरादून। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश चुनाव समिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में गठित 32 सदस्यीय समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल भी सम्मिलित हैं।
समिति में कुल 19 में से पांच विधायकों को ही जगह मिली है। अधिकतर वरिष्ठ नेताओं को समिति में लाकर पार्टी ने गुटीय संतुलन साधने का प्रयास भी किया है। प्रदेश के चार फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी समिति के सदस्य होंगे।
उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा क्षेत्र मैदानी, जबकि अन्य तीनों लोकसभा क्षेत्र पौड़ी, टिहरी एवं अल्मोड़ा पर्वतीय हैं। प्रदेश चुनाव समिति में उत्तराखंड से जुड़े कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल के साथ ही राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा भी सम्मिलित हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्रियों में नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण व डा हरक सिंह रावत के साथ ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, विधायक ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी समिति का हिस्सा हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पौड़ी लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी, वैभव वालिया, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा, गोदावरी थापली, अमरजीत सिंह, राजपाल बिष्ट व राजपाल खरोला को भी समिति में रखा गया है।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860