Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली में खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

Published

on

एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव निकाला, घायल अस्पताल पहुंचाया

चमोली। मंगलवार देर रात्रि चौकी गौचर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव निकाला, घायल अस्पताल पहुंचाया है।
SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में  नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमे से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है की वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
वाहन संख्या* :- UK11 7556
घायल का नाम* :- श्री विनोद
निवासी :- चमोली
मृतक का नाम* :- प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष है।
निवासी :- चमोली

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860