Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक ऐसा सरदार जो है सबका “मददगार”, आज बनकर फरिश्ता फिर बचाया किसी का परिवार

Published

on

सर्द रातों में जरूरमंदों को कंबल बांटने तो गर्मियों में प्यासे लोगों को पिलाते पानी

हल्द्वानी। इस जहां में हर तरह का इंसान है। लोग हमेशा याद उसी को करते हैं जिसके अंदर इंसानियत हो। दिल में लोगों की मदद के लिए धड़कता हो। ऐसे ही एक शख्स हल्द्वानी में हैं। नाम है उनका हरबीर सिंह। हरबीर सिंह उत्तराखंड के सीनियर पीसीएस अधिकारी हैं। जैसा नाम वैसा ही उनका दिल भी बीर हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए सर्द रातों में बेसहारा लोगों को कंबल बांटते तो गर्मियों में लोगों की प्यास बुझाते हैं। हर किसी की मददगार हैं। आज फिर एक परिवार के लिए फरिश्ता बने। सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर न केवल इलाज करवाया बल्कि गरीब महिला को जेब से 7 हजार की आर्थिक मदद भी दी।
उत्तराखंड के सीनियर पीसीएस अधिकारी हरबीर सिंह वर्तमान में चीनी मिल बाजपुर के महाप्रबंधक हैं। बुधवार को हरबीर सिंह अपनी गाड़ी से हल्द्वानी में जा रहे थे। हल्द्वानी मिनी स्टेडियम के पास सड़क पर एक महिला स्कूटी से गिरी थी। महिला की स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई थी, जिसके उसके पैर में काफी चोट थी। भीड़ तमाशबीन बनी थी। महिला उठकर स्कूटी चलाकर अस्पताल जाने की हालत में नहीं थी।
हरबीर सिंह ने अपनी गाड़ी रोकी और लोगों की मदद से तत्काल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर हल्द्वानी के एक निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां उसका उपचार कराया। महिला मीना कोहली जो कमलुवागांजा की रहने वाली है। वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। महिला की चोट के चलते उसकी आजीविका पर कोई प्रभाव ना पड़े, इसको देखते हुए हरबीर सिंह ने मानवता का मिशाल पेश की। महिला को आर्थिक मदद के तौर कर नकद सात हजार रुपए दिए, ताकि उसे कोई दिक्कत न हो। साथ ही पूरा इलाज भी करवाया। घायल महिला ने हरबीर सिंह का धन्यवाद किया। हरबीर सिंह के लोगों के मदद करने के किस्से कई हैं, जिस शहर में पोस्टिंग रही, वहां लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। हमेशा उनके स्वस्थ्य रहने की दुवा मांगते हैं।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860