Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दादा-पोते पर तेंदुए ने किया हमला, दोनों घायल, ग्रामीणों में दहशत

Published

on

हल्दूचौड़ की ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दोलिया के दौलिया नंबर 2 में दिन दहाड़े की घटना
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ की ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दोलिया के दौलिया नंबर 2 में शनिवार अपराह्न 4 बजे घर के पास ही खेत में तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को घायल कर दिया।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के जंगल से बाहर निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने यहां निवासी दया कृष्ण चोपड़ा उम्र 65 वर्ष व उनके पोते भूवित चोपड़ा उम्र 5 वर्ष पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर दोनो को बमुश्किल तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया तेंदुए के हमले से दोनों दादा पोते गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। घायलों को 108सेवा की मदद से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। तराई पूर्वी एवं तराई केंद्रीय प्रभाग के जंगलों के समीप बसे तमाम गांवों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुओ की सक्रियता बढ़ती जा रही है। शनिवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज से सटे दौलिया नंबर 2 में तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया पहुंच गया। तेंदुए की खेतों में चहलकदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
ग्रामीणों की मानें तो हमलावर तेंदुआ हमले के बाद आसपास में ही के खेतों में जाकर छिप गया। जानकारी के बाद वन विभाग की गस्ती टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि तेंदुए के हमले में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हुए हैं। टीम को निगरानी में लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860