हल्द्वानी

हल्द्वानी में प्राचीन श्री शिव सेवा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर, 117 लोगों ने दिया खून

हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा थैलीसीमिया के पीड़ितों को समर्पित गणेश महोत्सव में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया अतिथि के रूप में मेयर जोगेंद्र रौतेला,डॉक्टर गौरव सिंघल,डॉक्टर अरुण कपूर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व राजेन्द्र बिष्ट ने सयुक्त रूप से रिबन काट कर शिविर का उदघाटन किया।
रक्तदान 
शिविर के प्रायोजक हैप्पी अटवाल लाला नंदकिशोर जायसवाल व अमित आसवानी ने बताया कि टोटल 117 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ इस दौरान रक्दान दाताओं को मोमोनोटो देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर को सम्पन्न करवाने सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल व राजकीय डा.सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के चिकित्सकों व स्टाफ ने विशेष सहयोग दिया।
रक्तदान करने वालो में राजेश जायसवाल, नन्हे कश्यप  कशिश जायसवाल,भूपेश सदाना, ममता गुप्ता,मुस्कान  आसवानी समेत 117 लोगों रक्त दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया अभियान

मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने कहाँ कार्यक्रम को राष्ट्र भक्ति से जोड़ते हुए दूसरे दिन गणेश वंदना के साथ वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ व समापन राष्ट्रगीत के  साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सयोंजक हरिमोहन आरोड़ा व रूपेन्द्र नागर द्वारा किया गया।
शाम को संस्कृति कार्यक्रमो सुजाता नेत्रयाल द्वारा भगवान शिव पार्वती जी का विवाह मंचन प्रस्तुत किया। इस दौरान स्थानी कलाकारों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम में कश्मीरी लाल सुभाष
मोंगा, अशोक सिंधी अशोक मोंगा, बालकिशन शिव कपूर दिनेश अग्रवाल, नन्हे कश्यप संजीव आंनद,प्रदीप कक्कर, अशोक मुलानी,मुरली मुलानी,सुनील गुप्ता,अनिल अग्रवाल, दीपांशु शर्मा कमल नयन जोशी नवीन भट्ट  आनंद गुप्ता खेमराज साहू हर्षवर्धन पांडे जितेंद्र मेहता समेत हजारों लोग थे। कार्यक्रम सयोंजक हरिमोहन आरोड़ा व शिव कपूर ने कल शाम 7 बजे फैंसी ड्रेस प्रयोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

cwntoday@gmail.com

संपर्क करें –

ईमेल: cwntoday@gmail.com

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी